माँ वो है जो हमें सही राह दिखाती है।
माँ वो है जो हमें योग्य इंसान बनाती है।
माँ वो है जो हमारे कष्ट को अपना बनाती है।
माँ वो है जो सुख दुख में हमारी साथी कहलाती है।
माँ वो है जो हमें डांट से बचाती है।
माँ वो है जो हमारे सुख के लिए अपने सुख का त्याग करती है।
माँ वो है जो सभी बात समझ जाती है।
माँ वो है जो रातभर जागकर हमारी आँखों में नींद लाती है।
माँ के बारे में क्या कहूँ मेरी आँखें भर आती है।
Comments
Post a Comment